हिमाचल पथ परिवहन निगम के एक परिचालक का शव संकटमोचन के नजदीक नाले में मिला है। परिचालक की पहचान संजीव कुमार निवासी बिलासपुर के तौर पर हुई है।
बताया जा रहा है कि वह दो दिनों से लापता था। इस बारे में पुलिस अधीक्षक शिमला एसपी डी डब्ल्यू नेगी ने कहा कि मौत की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। यह लापता था।
पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। इस संदर्भ में थाना बालूगंज में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।