हिमाचल पुलिस में तैनात एक पुलिस कर्मी ने फंदा लगा कर अपनी जान दे दी है। पुलिस कर्मी पुलिस प्रशिक्षण केंद्र डरोह (पीटीसी) में बतौर चालक कार्यरत था। मृतक ने स्पैड़ू के जंगल में फंदा लगा कर जान दी है। पुलिस कर्मी मूंढी (थुरल) का रहने वाला है।
पुलिस ने शाम को शव अपने कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार पीडीसी डरोह में बतौर चालक तैनात पुलिस कर्मी ने स्पैडू (कंडवाड़ी) के जंगल में पेड़ से फंदा लगाया है। पेड़ पर लटके शव को वहां पर घास लेने गई महिलाओं ने देखा।
महिलाओं ने इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी। महिला प्रधान के पति ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया जाता है कि पीटीसी डरोह में तैनात मृतक सुरेंद्र कुमार(45) निवासी मूंढी ने अपनी नैनो कार स्पैडू में एक मंदिर के पास खड़ी की थी।