फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पेट में घोंपी बोतल, फिर तेजधार हथियार से काटा गला

Fri, 30 Jul 2021 08:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन)

सार

डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद 17 जुलाई को हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। पुलिस ने आरोपी हिमांशु को बदाऊं से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरोटीवाला पुलिस ने हत्या मामले की गुत्थी सुलझा ली है। दस जुलाई को कोटला गांव के साथ झाड़ियों में मिले शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक बंटी (33) यूपी के जिला बदायूं की तहसील बसोला के बलोलिया गांव का रहने वाला था। उसकी यूपी के बदाऊं के ही सगे भाइयों ने पेट में कांच की बोतल घोंपकर और गला काट कर हत्या कर दी थी। वीरवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अभी फरार है। 

विज्ञापन


बीते दस जुलाई को कोटला गांव के पास झाड़ियों में राजेंद्र सिंह के परिवार की एक महिला ने शव देखा। इसकी सूचना गांव वालों ने बरोटीवाला पुलिस को दी। शव काफी पुराना सड़ चुका था। तीन दिन तक शिनाख्त के लिए रखने के बाद नालागढ़ में इसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस को वीरवार को मृतक की शिनाख्त के साथ हत्यारे को भी दबोच लिया।

डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद 17 जुलाई को हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। पुलिस ने आरोपी हिमांशु को बदाऊं से गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में शामिल उसका भाई टिंकू अभी फरार है। उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन


बहन को भगाने में हाथ होने के शक में कर दिया कत्ल
पुलिस ने अनुसार पकड़े गए आरोपी हिमांशु की बहन होली से पहले किसी युवक के साथ भाग गई थी। हिमांशु का आरोप था कि उसकी बहन को भगाने में बंटी का हाथ था, लेकिन वह मना करता रहा। हिमांशु और उसके भाई टिंकू ने बंटी से बदला लेने की योजना बनाई। दोनों ने उसे बंटी को शराब पिलाई और उसके बाद उसके पेट में खाली बोतल घोंप दी। धारदार हथियार से उसका गला भी काट दिया। बाद में उसका शव कोटला के जंगल में फेंक दिया। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें