फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया से मिली सूचना पर हिमाचल पुलिस ने कुल्लू से चरस सप्लायर को दबोचा

Wed, 15 Jul 2020 10:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

हिमाचल पुलिस ने नशे के कारोबार की कमर तोड़ने को नई पहल की है। सोशल मीडिया से मिली एक जानकारी के आधार पर कुल्लू से एक बड़े चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को जयपुर में दर्ज एक मामले के संदर्भ राजस्थान पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस की यह पहली ऐसी कार्रवाई है, जिसमें सोशल मीडिया से राजस्थान में हिमाचल के लोगों के नशीले पदार्थ की तस्करी के काम में संलिप्तता की जानकारी के आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने अपने स्तर पर छानबीन कर मामले में सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता व एसपी कानून व्यवस्था डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि कुछ समय पहले सीआईडी को सोशल मीडिया के जरिये जानकारी मिली कि जयपुर के हरमाड़ा थाने में राजस्थान पुलिस ने एनडीपीएस के तहत एफआईआर दर्ज कर हिमाचल के हमीरपुर निवासी विशाल कुमार और वीरेंद्र पाल से 1 किलो 145 ग्राम चरस बरामद की थी।

विज्ञापन


साथ ही मुंबई के दो खरीदारों को भी गिरफ्तार किया था। हिमाचल पुलिस ने जब जयपुर पुलिस से संपर्क साधा तो पता चला कि कुल्लू निवासी अमर नाम के व्यक्ति ने जयपुर में मुंबई के दो लोगों को चरस की यह खेप पहुंचाने के लिए कुछ रुपयों का लालच दिया था। इस सूचना पर सीआईडी और कुल्लू पुलिस ने अमर सिंह की तलाश शुरू की। छानबीन के दौरान पता चला कि वह कसोल के होटल कमल पैलेस और मणिकर्ण (पुलगा) के एक होटल में काम करता है और पर्यटन सीजन में नशीले पदार्थ की सप्लाई करता है। जानकारी के आधार पर कुल्लू पुलिस ने आरोपी अमर को 11 जुलाई को गिरफ्तार कर राजस्थान पुलिस को सौंप दिया है। डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि नशीले पदार्थ की पूरी चेन को तोड़ना बेहद जरूरी है। इसीलिए हिमाचल पुलिस ने राजस्थान पुलिस के आग्रह के बिना ही जानकारी इकट्ठा कर खरीदार, कैरियर के बाद सप्लायर को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें