फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: बंदूक को लेकर हुई बहस में चला दी गोली, भाई की मौत, भाभी घायल

Wed, 09 Jun 2021 04:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, गगल (कांगड़ा)

सार

भाई ने भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों में पिता की ओर से खरीदी गई बंदूक को लेकर बहस हो गई। छोटे भाई ने बड़े भाई को गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंदूक को लेकर हुई बहस के बीच छोटे ने बड़े भाई और भाभी पर गोली चला दी। गोली लगने से बड़े भाई की मौत हो गई, जबकि महिला टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। गगल थाने के तहत केटलू (अंबाड़ी) गांव में यह वारदात मंगलवार रात को हुई। पवन कुमार चौधरी (45) पुत्र पाला राम निवासी केटलू ने अपने बड़े भाई रूमी कुमार (58) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना में भाभी पुष्पा देवी भी छर्रे लगने से घायल हो गईं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


गगल पुलिस थाना प्रभारी मेहर दीन ने बताया दोनों भाइयों में अकसर झगड़ा होता रहता था। मंगलवार रात को भी आरोपी पवन कुमार अपने भाई रूमी के घर आया और किसी बात पर गालीगलौज करने लगा। दोनों में पिता की ओर से खरीदी गई बंदूक को लेकर बहस हो गई। पिता की मृत्यु के बाद बंदूक रूमी कुमार के नाम पर है। आरोपी ने कहा कि पिता की बंदूक पर उसका भी हक है। काफी बहस के बाद वह उनके घर में चला गया।

थोड़ी देर बाद चुपके से बंदूक ले गया। रात को जब उसका भाई रूमी और उसकी पत्नी पुष्पा बाहर आंगन में खड़े थे। इस बीच आरोपी पवन कुमार ने आंगन में खड़े होकर भाई पर गोली चला दी। घायलावस्था में दोनों को टांडा मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां डॉक्टरों ने रूमी को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल महिला को भर्ती कर लिया गया। महिला की हालत अभी स्थिर है। उधर, थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वीरवार को उसे कांगड़ा के न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें