फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज नहीं लाई तो घोंट दिया पत्नी का गला

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश दहेज प्रथा की कुप्रथा के कारण एक और बेटी को बलि चढ़ना पड़ा है। इस बार कांगड़ा जिले के डमटाल मोहटली गांव में शनिवार सुबह सात बजे दहेज के लिए आर्मी स्कूल कंदरोड़ी की शिक्षिका त्रिषला (32) की गला घोंटकर पति ने हत्या कर दी। शुक्रवार रात किसी बात पर दोनों में बहस हुई। इसके बाद दोनों में हाथापाई भी हुई।
विज्ञापन


जैसे-तैसे मामला शांत हुआ पर शनिवार सुबह साहिल ने दोबारा तैश में आकर त्रिषला का गला घोंट दिया। दम घुटने से त्रिषला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने साहिल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

त्रिशला का शव पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेजा गया है। त्रिषला के पिता घरोटा निवासी बूटी राम ने बताया कि उनकी बेटी की पिछले साल शादी हुई थी।

दहेज के लिए पहले भी करता था मारपीट

दामाद उनकी बेटी पर दहेज लाने के लिए दबाव बना रहा था। इसी बात पर मारपीट भी करता था। दामाद मारपीट के मामले में एक बार थाने में माफी भी मांग चुका है।

पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह अज्ञात व्यक्ति ने डमटाल पुलिस चौकी में फोन कर वारदात की जानकारी दी। नूरपुर के डीएसपी मनोज जोशी, इंदौरा के अतिरिक्त थाना प्रभारी चैन सिंह और डमटाल पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई अशोक कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

डीएसपी मनोज जोशी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी साहिल को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

पहले भी कई बेटियों की हो चुकी है हत्या

हिमाचल प्रदेश में यह कोई पहला मामला नहीं है कि जब दहेज के लिए ससुराल पक्ष और पति द्वारा किसी बेटी की हत्या की गई हो।

इससे पूर्व भी या तो बहूओं को आत्महत्या के लिए मजबूर किया जाता रहा है या फिर साजिश के तहत मौत के घाट उतारा जाता है। मगर देवभूमि में पढ़ रही इस तरह की वारदातों से लोगों में जरूर खौफ बना रहता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें