फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वोत्तर की लड़की से विदेशी ने की रेप की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के वसंत विहार थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात नाइजीरियन युवक ने मणिपुरी युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास व छेड़छाड़ का मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय सिमरन (बदला हुआ नाम) दक्षिण दिल्ली स्थित एक मॉल में काम करती है। वह  मुनिरका गांव, वसंत विहार में अपने भाई के साथ रहती है। बृहस्पतिवार रात करीब 9:30 बजे युवती सफदरजंग एन्क्लेव में रहने वाले अपने एक मित्र से मिलने गई। वहां उसका मित्र नहीं था। घर पर नाइजीरियन युवक टिमोठी मिला।

आरोप है कि कुछ देर बात करने के बाद टिमोठी ने सिमरन से दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती वहां से भाग खड़ी हुई। उसने वसंत विहार थाने में शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को धर दबोचा। पुलिस केअनुसार टिमोठी जून में बिजनेस वीजा पर भारत आया था। वह दिल्ली में कपड़े बेचने का काम कर रहा था। पुलिस सिमरन के मित्र से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन

संदिग्ध हालात में नाबालिग नौकरानी की मौत

दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में संदिग्ध हालात में प्रॉपर्टी डीलर के नाबालिग नौकरानी की मौत हो गई। उसकी शिनाख्त सीमा (16) के रूप में हुई है। शुक्रवार को सीमा का शव चौथी मंजिल पर बने सर्वेंट क्वार्टर में कुत्ते के पट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला। सीमा के परिजनों ने प्रॉपर्टी डीलर के बेटे और नौकर पर रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया है।

नाराज परिजनों ने शनिवार शाम को थाने का घेराव किया। मामले में पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड की सिफारिश की है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आएंगे उसी के अनुसार मामले में कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के मुताबिक सीमा, प्रीत विहार निवासी सुनील पाली के घर पर काम करती थी। उसका परिवार गली नंबर-3 मंडावली में रहता है। सीमा की भाभी मंजू पहले से सुनील के यहां काम करती थी। इसी 2 सितंबर को मंजू ने उसे काम पर रखवाया था। सीमा को चौथी मंजिल पर बने सर्वेंट क्वार्टर में रहने की जगह दी गई थी।

मंजू के मुताबिक शुक्रवार शाम 5:00 बजे वह सीमा को छोड़कर लौट आई थी। इस बीच शाम करीब 7:30 बजे  मंजू के पास सुनील की पत्नी का फोन आया। उसने सीमा की मौत के बारे में बताते हुए प्रीत विहार स्थित मेट्रो अस्पताल आने को कहा। मंजू घर के लोगों के साथ अस्पताल पहुंची।

वहां उसे सीमा के साथ काम करने वाली दूसरी नौकरानी संगीता मिली। संगीता ने परिवार को बताया कि शाम को सुनील के बेटे और नौकर दीपक (30) ने उसे कुत्तों की दवा लेने भेजा था। वह जब वापस आई तो सीमा पंखे से लटकी मिली थी।

मंजू का आरोप है कि रेप के बाद हत्या कर दी गई। सीमा के परिजन धर्मेंद्र की मानें तो सुनील के घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। हालांकि वारदात के समय कैमरे पर टेप लगा था। पुलिस आरोपों की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें