हिमाचल के एक मंत्री की महिला से हुई अश्लील बातचीत की आडियो सीडी वायरल हो गई है। इसके लीक होने के बाद हिमाचल में सियासी तूफान खड़ा हो गया है। यह बातचीत हिमाचल में वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव से पहले की बताई जा रही है। सियासी गलियारों में यह सीडी खूब चर्चित है। मंत्री कह रहे हैं, डार्लिंग कैसी हो। बहुत दिन हो गए मिले हुए।
मेरा मन कर रहा है। असके अलावा सीडी में और भी कई अश्लील बातें कहते सुनाई दे रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक यह सीडी दिल्ली के उत्तमपुर से किसी अज्ञात व्यक्ति ने जारी की है। इसे प्रदेश के कुछ मीडियाकर्मियों को स्पीड पोस्ट से जारी किया गया बताया जा रहा है। इसमें 20 अलग-अलग फाइलें बनाई गई हैं। ये फाइलें लगभग एक घंटे की हैं।