फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत हवलदार ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में ये लिखा

Thu, 06 Jun 2019 07:17 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, योल (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यक्ति से कर्ज के रूप में लिए चार लाख रुपये न चुका पाने पर योल के सुरेश कुमार ने फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है। चार जून से घर से लापता चल रहे सुरेश का शव गुरुवार को कांगड़ा मंदिर रेलवे स्टेशन के समीप पेड़ से लटका मिला।

विज्ञापन


मृतक की जेब से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। 

सुरेश कुमार साल 2014 में सेना से एजूकेशन हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हुआ था, जबकि बाद में रेलवे में भी नौकरी की थी। सुरेश कुमार ने किसी व्यक्ति से चार लाख रुपये का कर्ज लिया था। व्यक्ति उस पर कर्ज चुकाने का दबाव बना रहा था। इसी बीच चार जून को सुरेश घर से लापता हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रिश्तेदारों और मित्रों के घर तलाश करने पर भी सुरेश नहीं मिला तो परिजनों ने पुलिस चौकी योल में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। गुरुवार को कांगड़ा रेलवे स्टेशन के पास पेड़ से लटके शव की सूचना स्थानीय लोगों ने पंचायत प्रधान और पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची कांगड़ा पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा। पुलिस ने जब मृतक की जेब खंगाली तो उससे सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने कर्ज न चुका पाने के कारण आत्महत्या करने की बात लिखी है।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया कर दिया है। मृतक की दो बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी की शादी तीन साल पहले ही हुई है। मृतक की पत्नी गृहिणी हैं, जबकि एक बेटा और बेटी कॉलेज में पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें