हिमाचल के जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां-कबाड़ी संपर्क मार्ग पर बुधवार रात कार को पास देती बार हुई बहसबाजी में युवक ने रिवाल्वर से गोली चलाकर एक व्यक्ति को घायल कर दिया। संजीव ठाकुर को दाहिने हाथ में गोली लगी है। उसे टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कबाड़ी निवासी कुलदीप नारायण के घर से रात लगभग 11 बजे जब उनके एक दोस्त संजीव ठाकुर अपने घर जाने को बाहर निकले तो बाहर खड़ी उनकी कार के पीछे एक अन्य कार आई।
इसमें बैठे दो युवक पास मांगने लगे। कुलदीप नारायण ने बताया कि पास के लिए पर्याप्त जगह होने के बावजूद दोनों युवक उनसे उलझ पड़े। बहसबाजी और हाथापाई के बाद उन दोनों युवकों में से एक युवक ने जो पंजाबी बोल रहा था, पिस्तौल जैसा छोटा हथियार निकाल कर ठारू निवासी संजीव ठाकुर पर तान दिया।