कोटखाई क्षेत्र के एक स्कूल परिसर में ही छात्रा के जहर खाने का मामला सामने आया है। घायल छात्रा को शिक्षकों ने उपचार के लिए कोटखाई अस्पताल पहुंचाया। कोटखाई से उसको उपचार के लिए आईजीएमसी रेफर किया गया है। घटना आठ नवंबर की है। इस मामले में पुलिस थाना कोटखाई में शिकायत दर्ज है।
जानकारी अनुसार आठ नवंबर की सुबह एक छात्रा ने स्कूल परिसर में ही जहर खा लिया। उसकी सहेली ने शिक्षकों को मामले की सूचना दी। शिक्षकों ने छात्रा को उपचार के लिए कोटखाई अस्पताल पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे आईजीएमसी रेफर कर दिया है।
कोटखाई अस्पताल के डॉक्टर अभिषेक ने बताया कि स्कूल के शिक्षक एक छात्रा को लेकर आए थे। मामले की प्राथमिक सूचना पुलिस थाना कोटखाई में दी गई है। जहर क्यों खाया इसका पता नहीं चल पाया है। डीएसपी ठियोग बलबीर जस्वाल ने बताया कि महासू स्कूल की छात्रा आईजीएमसी शिमला में उपचाराधीन है।
अभी तक उसके बयान नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि छात्रा के स्वस्थ होने पर बयान दर्ज किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि छात्रा की सहेली ने अपने बयान में बताया कि उसने जहर रास्ते में खाया। प्रार्थना सभा के बाद जब उसकी हालात कक्षा में खराब हुई तो शिक्षकों को इसकी सूचना दी गई।