फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की फेक मेल आईडी से स्कूल को मेल कर दिए अश्लील फोटो

Sat, 25 Nov 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल ‌के बिलासपुर जिले के घुमारवीं में एक स्कूली छात्रा की फेक मेल आईडी बनाकर और उसके स्कूल की ही मेल आईडी पर अश्लील फोटो भेजने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


स्कूल प्रशासन ने इस बारे में छानबीन की और छात्रा के परिजनों को भी स्कूल बुलाया। छानबीन के बाद पता चला कि छात्रा की इस प्रकार की कोई मेल आईडी ही नहीं है।

इसके बाद छात्रा के परिजनों ने इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। हालांकि, अभी तक पुलिस को छात्रा की फेक मेल आईडी बनाने वालों का पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। छात्रा के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 डी तथा आईटी अधिनियम 2000 की धारा 67ए तथा 67बी के तहत मामला दर्ज किया है।

एसपी अंजुम आरा ने बताया कि पुलिस फेक मेल आईडी बनाने के मामले में गंभीरता से छानबीन कर रही है। फेक मेल आईडी बनाने वालों की तलाश जारी है। कहा कि मामले में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें