फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटखाई के बाद अब रामपुर में नाबालिग से दरिंदगी, चचेरा भाई गिरफ्तार

Thu, 27 Jul 2017 02:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्यूरी(रामपुर बुशहर)
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के रामपुर के झाकड़ी थाना क्षेत्र में नाबालिग चचेरी बहन से दुराचार का मामला सामने आया है। झाकड़ी थाना पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार ताया के बेटे पर नाबालिग चचेरी बहन से दुराचार करने का अरोप हैं। नाबालिग आठ माह की गर्भवती हैं। मामला सामने आने के बाद दोनों ही परिवार सकते में हैं।

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार पीड़िता के भाई ने नवंबर में अपनी चचेरी बहन के साथ दुराचार किया था। आरोपी ने चचेरी बहन से कहा कि यह बात किसी से न कहे।

जैसे जैसे समय बीतता गया नाबालिग बीमार पड़ने लगी। जब मामला गंभीर हुआ तो पीड़िता का परिवार उसे दस जुलाई को ज्यूरी के किसी निजी क्लीनिक में ले गया। जहां उसके टेस्ट करने पर गर्भवती होने की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन


यह सुन कर परिवार के लिए लोग हक्के बक्के रह गए। लोकलाज के चलते वे पुलिस में जाने से भी कतराते रहे। सोमवार को पीड़िता के पिता ने झाकड़ी थाने में मामला दर्ज करवा दिया।

डीएसपी रामपुर देव कुमार नेगी और थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने पोक्सो एक्ट तहत यह मामला दर्ज किया हैं। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

युवती की मेडिकल रिपोर्ट में भी आठ माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। नाबालिग का मेडिकल करवाया गया हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें