फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्संग सुनकर लौट रही युवती को कार सवारों ने किया किडनैप

Wed, 18 May 2016 04:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सरकाघाट/बलद्वाड़ा (मंडी)
विज्ञापन
युवती व अपहरण करने वालों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
हिमाचल के मंडी में बलद्वाड़ा क्षेत्र की एक पंचायत में सत्संग सुनकर घर लौट रही युवती का दिनदहाड़े अपहरण करने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कार सवार अज्ञात लोगों ने युवती का अपहरण कर लिया। पुलिस ने जाहू के पास कार बरामद कर ली।
विज्ञापन


लेकिन युवती व अपहरण करने वालों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बीते दिन स्थानीय गांव की एक युवती अपनी बहन के साथ राधा स्वामी सत्संग में प्रवचन सुनने गई।

सत्संग से वापस घर लौटते समय कार सवार अज्ञात लोगों ने युवती का अपहरण कर लिया और युवती को कार में बैठाकर ले गए। बहन के चिल्लाने पर नरोला पंचायत की प्रधान ने सड़क पर पहुंचकर कार को रोकने का प्रयास किया। लेकिन कार तेजी से निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की नाकेबंदी, कार बरामद

कार सवार युवती को लेकर वहां से निकल चुके थे। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। - फोटो : Demo pic
लोगों ने हटली पुलिस चौकी को सूचित किया। पुलिस ने नाकेबंदी कर दी। इसी दौरान पुलिस ने कार को जाहू के पास बरामद किया। जबकि कार सवार युवती को लेकर वहां से निकल चुके थे। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है।

युवती के पिता ने की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस में युवती के पिता द्वारा लिखाई शिकायत में कहा गया है कि वे राधा स्वामी सत्संग में हर रविवार को प्रवचन सुनने जाते हैं।

जब वह सत्संग सुनकर वापस आ रहे थे तो वह कुछ दूरी पर पीछे रह गया। दोनों बेटियां अन्य लोगों के साथ आगे निकल गई। ज्यों ही वे दोनों अन्य लोगों के साथ सड़क किनारे चल रही थीं तो लाल रंग की गाड़ी में सवार दो अनजान युवकों ने उसे अचानक बाजू से पकड़ा और जबरदस्ती कार में बैठाकर अज्ञात स्थान की ओर ले गए।

डीएसपी सरकाघाट मदन लाल धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 336, 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गहन तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें