फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IGI एयरपोर्ट के वॉशरूम से गायब हुई पत्नी, हनीमून से लौटते वक्त हुआ हादसा

Wed, 18 May 2016 04:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने हनीमून से लौटने वाले एक नए शादीशुदा जोड़े के साथ आईजीआई एयरपोर्ट पर कुछ ऐसा हुआ जो आपको हैरत में डाल देगा। बता दें कि इस कपल में से पत्नी आईजीआई एयरपोर्ट के वॉशरूम से गायब हो गई।
विज्ञापन


लखनऊ के रहने वाले सरवेश और अनीशा (दोनों के नाम बदल दिए गए हैं) स्पाइस जेट की फ्लाइट से डोगरा से सोमवार को दिल्ली पहुंचे थे यहां से उन्हें अपनी लखनऊ के लिए फ्लाइट लेनी थी।

जब वो लखनऊ के लिए फ्लाइट पकड़ने की तैयारी कर रहे थे, उसी दौरान पत्नी अनीशा ने पति सरवेश को अपना पर्स और फोन पकड़ाते हुए कहा कि वो कुछ ही मिनट में वापस आएगी। और वही समय था जब सरवेश ने अनीशा को आखिरी बार देखा था। उसके बाद वो वॉशरूम से वापस नहीं आई।
विज्ञापन

आधे घंटे तक करता रहा इंतजार

Missing
करीब आधे घंटे तक सरवेश ने अनीशा का वॉशरूम के बाहर ही इंतजार किया लेकिन जब वो नहीं आई तो वह परेशान हो गया। एक महिला को पत्नी की फोटो दिखाकर उसने पता करने को कहा कि वो देखें कि उसकी पत्नी अंदर ठीक तो है। उसके बाद महिला ने पूरा वॉशरूम देखा पर अनीशा वहां न थी, जिसकी जानकारी उसने सरवेश को दी।

तब घबराया सरवेश अपनी बीवी को पूरे आईजीआई टरमिनल पर ढूंढने लगा। बोर्डिंग एरिया से लेकर बाहर जाने वाले गेट सब जगह तलाश किया लेकिन अनीशा कहीं नहीं मिली। तब थक-हार कर उसने सीआईएसएफ को इसकी सूचना दी।

इसके बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ ने अनीशा की खोज शुरू की लेकिन जब उनके हाथ भी खाली रहे तो सरवेश को सीसीटीवी रूम में ले जाया गया। सीसीटीवी फुटेज में पिछले एक घंटे की सारी रिकॉर्डिंग को बारीकी से देखा गया। और फिर कुछ हैरानी भरी बात सामने आई।
विज्ञापन

कहीं बुर्के वाली मह‌िला तो नहीं थी उसकी पत्नी

Demo Pic
सीसीटीवी की फुटेज में देखा गया कि शाम 6:10 पर सरवेश और उसकी पत्नी टरमिनल पर आते हैं और अनीशा ठीक चार मिनट बाद 6:14 पर वॉशरूम में जाती है। ठीक तीन मिनट बाद 6:17 पर एक बुरका पहनी हुई महिला टॉयलेट से बाहर आती है।

बुरके वाली वो महिला बाहर आती है, टरमिनल से बाहर निकलती है और वीआईपी पार्किंग के पास एक शख्स से मिलती है। उसके बाद दोनों लेन थ्री की तरफ आते हैं और गायब हो जाते हैं।

सरवेश ने ये तो कहा कि बुरके वाली महिला की चाल ढाल उसकी पत्नी से मिलती है लेकिन वह पूरी तरह आश्वस्त नहीं था। पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई लेकिन सरवेश ने कोई अधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

वैसे तो सीआईएसएफ इस मामले में महिला गैंग द्वारा अनीशा के अपहरण की बात से भी इंकार नहीं कर रही है। हालांकि सीआईएसएफ को शक है कि अनीशा किसी और आदमी के साथ भाग गई है। इस मामले में अनीशा की कॉल डीटेल और वो किसके संपर्क में थी ये जांचा जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें