फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबरू बचाने को पहली मंजिल से कूदी युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
आधी रात को दो युवक युवती के कमरे में घुस गए और अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। आबरू बचाने के लिए वह पहली मंजिल से कूद गई। मामला हिमाचल के हमीरपुर जिले का है। रविवार आधी रात को दो युवक युवती के किराये के कमरे में घुस गए और उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं।
विज्ञापन


इस दौरान मौका पाते ही युवती बाहर की तरफ भागी और पहली मंजिल से छलांग लगा दी। युवती की दोनों टांगों में फ्रेक्चर आ गया है। छलांग लगाने के बाद घायल हालत में युवती ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

हालत नाजुक, बयान नहीं दे पाई

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अभी युवती का बयान नहीं ले पाई है। हालांकि एक आरोपी युवक की पहचान अली खान के रूप में बताई जा रही है। युवती बयान देने की स्थिति में नहीं है। इसके चलते वह अली खान का पता नहीं बता पाई है। पुलिस ने इस मामले की जांच वूमैन सेल को सौंपी है।

एसपी हमीरपुर अजय बौद्ध ने बताया कि युवती की हालत में सुधार आते ही बयान लिए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि कांगड़ा के प्रागपुर इलाके की 25 वर्षीय युवती कुछ सालों से डिडवीं टिक्कर क्षेत्र में रह रही है। यहां युवती ज्योतिष कार्यालय चलाती है। एक माह पहले ही युवती ने किराये का कमरा बदला था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें