फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम धमाके में युवती घायल, दो जिंदा देसी बम भी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरमौर के पुलिस थाना पच्छाद क्षेत्र में हुए बम धमाके में एक युवती घायल हो गई है। सोमवार को हुए इस धमाके और दो जिंदा देसी बम मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पंचायत टिक्करी कुठाड़ के बाड़ा चाकली गांव की 15 वर्षीय युवती नीलम कुमारी पुत्री पुन्नू राम सोमवार दोपहर पशु चराने जंगल में गई थी। इसी दौरान लड़की ने जंगल में कोई गोले जैसी वस्तु देखकर उसे हाथ से उठा लिया।

इसे उठाते ही जोरदार धमाका हुआ और लड़की का दांया हाथ धमाके में उड़ गया। लड़की चिल्लाकर वहीं बेहोश हो गई। बाद में गंभीर रूप से घायल लड़की को किसी तरह घर लाया गया। यहां उसकी हालत बिगड़ने पर उसे सोलन अस्पताल उपचार के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छापेमारी में बरामद हुए दो और जिंदा देसी बम

घटना के बाद हरकत में आते ही पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने गांव के एक व्यक्ति के घर से दो जिंदा बम बरामद कर लिए। पुलिस का कहना है कि ये बम गांव के तोता राम के घर से बरामद किए गए हैं।

बताया जा रहा है कि इसने यह बम सुअर को मारने के लिए जंगल में रखा था। बाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर छापामारी की।

उधर, घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी राजगढ़ बीएस बरागटा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 336 एवं एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, इस घटना के बाद से आरोपी तोता राम फरार है। इसकी तलाश के लिए जांच टीमें गठित कर ली गई हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें