कार में लिफ्ट देने के बाद दो नाबालिगों को जबरन शराब पिला दी। इसके बाद सुनसान इलाके पर ले जाकर पांच युवकों ने इनके साथ गैंगरेप कर दिया। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के जिला ऊना में सामने आया है।
पुलिस के अनुसार हरोली के एक क्षेत्र में दो नाबालिग किशोरियों के साथ जबरन शराब पिलाकर गैंगरेप किया गया। दोनों नाबालिगाओं ने पांच युवकों पर गैंगरेप करने का आरोप जड़ा है। बताया जा रहा है कि नाबालिग किशोरियां किसी उद्योग में कार्य करती हैं।
पीड़ित लड़कियों ने परिजनों के साथ मामले की शिकायत पुलिस को सौंप दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवकों की धरपकड़ को छापेमारी शुरू कर दी है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जो पेशे से चालक बताया जा रहा है।
लिफ्ट देने के बाद सुनसान जगह पर पिलाई शराब
अभी अन्य चार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ नहीं सका है। पुलिस ने दोनों युवतियों का मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित किशोरियों ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया कि वह लंबे समय से अपने परिवार के साथ एक गांव में किराए के मकान में रहती हैं।
रविवार देर सायं दो युवक उन्हें लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठा कर उन्हें किसी सुनसान क्षेत्र में ले गए। जहां आरोपियों ने उन्हें जबरन शराब पिलाई। युवतियों को नशे की हालत में इधर-उधर घुमाते रहे और फिर सुनसान जगह पर ले जाकर दोनों ने उनके साथ दुराचार किया।
बाद में बाकी 3 दोस्तों ने भी किया रेप
थोड़ी देर के बाद आरोपियों के तीन और दोस्त भी मौके पर आ पहुंचे। उन्होंने भी युवतियों के साथ सामूहिक रूप से दुराचार किया। डीएसपी हरोली अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित युवतियों की शिकायत के आधार पर धारा 376(2)डी, 506 और पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। चार आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जिन्हें जल्द पकड़ा जाएगा।