उपमंडल सरकाघाट की एक विवाहिता के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुराचार किया। पीड़िता की शिकायत पर सरकाघाट पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस छपेमारी कर रही है।
पुलिस के अनुसार 31 वर्षीय पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह और उसका पति मजदूरी का काम करते हैं। 22 अप्रैल को उसके साथ काम करने वाले दो युवकों ने कहा कि ठेकेदार ने दूसरे गांव में निर्माणाधीन भवन की शटरिंग खोलनी है, उसे भी साथ चलना होगा। दोनों युवक उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गए।
जब दोनों युवक बताए गए गांव के बजाय कहीं और जगह ले जाने लगे तो महिला ने इस बारे में युवकों से पूछा। लेकिन दोनों ने जवाब दिया कि थोड़ी दूर काम है।