फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील वीडियो दिखाकर नाबालिग से गैंगरेप

Mon, 02 Feb 2015 03:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
देवभूमि हिमाचल में एक नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। मामला चंबा जिला का है जहां पर 14 वर्षीय नाबालिग को दो दरिंदों ने उस समय हवस का शिकार बनाया जब वह पशुओं को चराने के लिए जंगल की ओर जा रही थी।
विज्ञापन


आरोपियों ने उसका रास्ता रोककर जबरन दुराचार को अंजाम दिया। आरोपियों ने नाबालिग के साथ बलात्कार करने के बाद उसे धमकी दी कि अगर उसने इस बात को किसी को बताया तो वह उसे पूरे परिवार को जान से मार देंगे।

इसके बाद नाबालिग काफी दिनों तक अपने साथ हुए इस दुष्कर्म की बात को छुपाए रखा। मगर जब आरोपियों ने उसे दोबारा तंग करना शुरू किया तो उसने पूरी बात परिजनों को बताई।
विज्ञापन

घर में आकर कर रहे थे तंग

नाबालिग के अनुसार उसके साथ 13 जनवरी को यह वारदात पेश आई। मामला दोपहर का है जब वह पशुओं को लेकर जंगल की ओर जा रही थी।

इसी दौरान आरोपियों ने उसे जबरन रोका और उठाकर ले गए। परिवार के लोगों की जान को खतरा देखते हुए उसने काफी दिनों तक इस बात को छुपाए रखा।

मगर कुछ दिनों के बाद आरोपी फिर से उसके घर आने जाने लगे और उस पर दबाव डालने लगे। आरोपी बार बार उसके परिवार को सभी लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहे थे।

इसी बात से तंग आकर आ‌खिरकार नाबालिग ने इस संदर्भ में परिजनों को बताया। परिवार के सदस्यों ने एसपी चंबा के पास लिखित शिकायत दी। एसपी चंबा ने इस संदर्भ में संबंधित थाना प्रभारी को केस दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

बलात्कार करने से पहले दिखाए अश्लील वीडियो

नाबालिग का आरोप है कि दोनों आरोपी उसे जबरन किसी सुनसान जगह पर ले गए और यहां पर उससे जबरन दुराचार करने की कोशिश की।

इस दौरान उन्होंने मोबाइल पर उसे कई अश्लील वीडियो भी दिखाए। इसके बाद आरोपी ने बारी बारी से उसे हवस का शिकार बनाया।

इसके बाद आरोपी उसे धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद नाबालिग का मेडिकल करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

देवभूमि हो रही शर्मसार

हिमाचल के आनी (कुल्‍लू) के पटारना गांव के दो लोगों ने मिलकर 14 साल की नाबालिग से जबरन दुराचार किया। वारदात के वक्‍त पीड़िता घर पर अकेली थी।

नाबालिग के मां बाप किसी कार्य से बाहर गए थे और बेटी घर पर अकेली थी। इसका फायदा उठाते हुए दोनों आरोपी 7 से 12 दिसंबर तक उससे दुष्कर्म करते रहे। वो गिड़गिड़ाती रही लेकिन दरिदों का दिल नहीं पसीजा।

उन्होंने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी थी। जब मां बाप घर वापस आए तो पीड़ित ने किसी तरह हिम्‍मत जटाकर मां बाप को आपबीती सुनाई। पुलिस से मिल जानकरी के मुताबिक पीड़ित का मेडिकल करवा दिया गया है। परिजनों में आनी थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन

चंबा में सुरक्षित नहीं महिलाएं

चंबा जिला में आए ‌दिन सामने आ रही बलात्कार की वारदातों से महिलाओं की सुरक्षा सवालों के घेरे में आ गई है। यहां पर कभी विधवा महिला को जबरन उठाकर बलात्कार और हत्या का मामला सामने आता है।

वहीं तीसा क्षेत्र में घर के भीतर कैद करके एक युवती के साथ बलात्कार की वारदात सामने आ चुकी है। इससे पूर्व भी यहां लिफ्ट मांगने वाली महिला के साथ कई दिनों तक गैंगरेप का सनसनीखेज वारदात हो चुकी है।

एसपी चंबा डीके चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नाबा‌लिग के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है। शिकायत मिलने के बाद संबंधित थाना प्रभारी को केस दर्ज करने के आदेश दे दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें