फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दरिंदों ने आठवीं की छात्रा से किया गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के कांगड़ा जिले में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता आठवीं-नौवीं की छात्रा बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक समारोह में परिजनों के साथ पहुंची नाबालिग लड़की को उसकी पहचान के एक युवक ने धोखे से बुलाकर दोस्तों के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


मामला शाहपुर के एक इलाके का है। बताया जा रहा है कि समारोह में लड़की की पहचान के एक लड़के ने कहा कि उसको उसकी सहेली बुला रही है। लड़का उसे समारोह स्थल से एकांत में ले गया, जहां उसने दुराचार की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद लड़के के दोस्तों ने भी बारी-बारी दुराचार किया।
विज्ञापन

चार दरिंदों ने किया गैंगरेप

पीड़िता आठवीं-नौवीं की छात्रा बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार गैंगरेप में चार लड़के थे। सभी कांगड़ा में एक कॉलेज में पढ़ते हैं। शनिवार देर शाम पुलिस ने दो आरोपी लड़कों को दबोच लिया है जबकि दो की तलाश की जा रही है। उधर, एसपी अभिषेक दुल्लर ने गैंगरेप का मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।

हालांकि, उन्होंने किसी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। नाबालिग को स्‍थानीय अस्पताल में मेडिकल के लिए ले जाया गया है। वहीं पीड़िता के परिजनों ने चेतावनी देते हुए पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफतार करने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें