फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मी टल्ली, अस्पताल से गैंगरेप का आरोपी कैदी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगरेप का विचाराधीन कैदी अस्पताल से पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। इसकी सुरक्षा में तैनात एक पुलिस कर्मी ड्यूटी से गायब पाया गया, जबकि दूसरा नशे में धुत था। मामला हिमाचल के सिरमौर जिले के नाहन का है। गैंगरेप का विचाराधीन कैदी शनिवार सुबह नाहन अस्पताल से पुलिस कस्टडी से फरार हो गया।
विज्ञापन


इसकी सुरक्षा में तैनात एक पुलिस कर्मी ड्यूटी से गायब पाया गया, जबकि दूसरा नशे में था। पुलिस अधीक्षक सौम्या साम्बशिवन ने ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले दोनों पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है और स्वयं पांच दर्जन पुलिस कर्मियों के साथ कैदी की तलाश में निकलीं हैं।

नाबालिग से गैंगरेप के आरोप में था गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक 26 अगस्त को नाहन के समीप रुखड़ी में नाबालिग से गैंगरेप के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार किए थे। जिनमें एक सन्नी उर्फ राजेश कुमार (31) पुत्र मदन लाल निवासी भराड़ी ठाकुर निवास समीप पुलिस लाइन शिमला को भी गिरफ्तार किया था। पुलिस रिमांड के बाद तीनों आरोपी न्यायिक हिरासत के बाद सेंट्रल जेल में बंद थे।

शुक्रवार को कैदी सन्नी के बीमार होने पर उसे नाहन अस्पताल में भर्ती किया गया। उसके साथ सुरक्षा पर दो पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे। इनमें से एक पुलिसकर्मी शुक्रवार शाम से ही नदारद था और जो दूसरा ड्यूटी पर था, वह रात को शराब के नशे में धुत हो गया।
विज्ञापन

दोनों पुलिस कर्मचारी सस्पेंड

अस्पताल के जिस मेल वार्ड में कैदी राजेश भर्ती था, उस वार्ड के अन्य मरीज भी पुलिस वाले की हालत को देख दंग रह गए। शनिवार तड़के मौका देख अस्पताल की खिड़की से छलांग लगाकर कैदी आसानी से फरार हो गया। इसकी सूचना मिलते ही तत्काल एएसपी विनोद धीमान पहुंचे और उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी से इस बारे में जानकारी मांगी।

पुलिस अधीक्षक सौम्या साम्बशिवन ने कहा कि तत्काल प्रभाव से दोनों पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। फरार कैदी पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश में टीमों का गठन कर अभियान चलाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें