फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला से लापता कारोबारी ध्रुव मामले में चौंकाने वाला खुलासा

Wed, 18 Jan 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
‌शिमला शहर से लापता युवा कारोबारी ध्रुव लखनपाल मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एफएसएल की रिपोर्ट ने सबके होश उड़ा दिए हैं। रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासा हुआ है जिससे इस मामले में नया मोड़ आ गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कृष्‍णानगर इलाके में छह माह पहले गड़ी सड़ी हालत में मिला शव लोअर बाजार से लापता कारोबारी ध्रुव का ही था। 27 साल के इस कारोबारी के एकाएक लापता होने की गुत्‍थी फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद सुलझ गई।

एफएसएल रिपोर्ट में सामने आया है कि शिमला के कृष्णानगर में पुलिस को जो क्षत-विक्षत शव मिला था वह ध्रुव का ही था। छह माह पहले कृष्‍णानगर में जो शव मिला था उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। जिसके बाद इसके सैंपल डीएनए जांच के लिए फोरेंसिक लैब जुनगा भेजे गए।
विज्ञापन


वहीं, इससे पहले लापता ध्रुव के कमरे से मिली खून की बूंदों को भी लैब में जांच के लिए भेजा गया था। जब इनका मिलान किया गया तो पता कि यह शव ध्रुव का ही है। फोरेंसिक लैब जुन्गा के निदेशक डॉ. अरूण शर्मा ने बताया कि कृष्‍णानगर में मिला शव लापता युवक ध्रुव का ही था।
विज्ञापन

7 दिसंबर 2015 की रात गायब हो गया था ध्रुव

7  दिसंबर 2015 की रात ध्रुव लखनपाल रहस्यमयी तरीके से लापता हो गया था। ध्रुव लोअर बाजार में अमृतसरैयां दी हट्टी कपड़े की दुकान चलाता था। पुलिस के अनुसार 7 दिसंबर की रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर अपने पापा के साथ घर चला गया।

उसी रात वह कमरे से लापता हो गया था। इसके बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया। ध्रुव के कमरे से खून की बूंदें भी मिली। बाद में इन्हें डीएनए जांच के लिए भेजा गया था। पुलिस इस मामले को 10 माह बाद भी नहीं सुलझा पाई।

जिसके बाद यह मामला सीआईडी को सौंपा गया। पिछले साल अगस्त में कृष्णा नगर इलाके में एक गली-सड़ी लाश मिलने पर सीआईडी का शक गहराया। इसके बाद इस शव के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए थे। अब दोनों का मिलान करने के बाद रिपोर्ट आ गई है। मगर ध्रुव की मौत कैसे हुई यह अब भी पहेली बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें