फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू में फिर खूनी संघर्ष, 4 घायल, 5 गिरफ्तार

Fri, 28 Oct 2016 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
एचपीयू में पोस्टर लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद एबीवीपी और एसएफआई के बीच हिंसा हो गई। खूनी झड़प में चार छात्र लहूलुहान हो गए हैं। हिंसा के बाद एक बार फिर से एचपीयू में तनाव पैदा हो गया है। एसएफआई के रविंद्र तृतीय सेमेस्टर और रविंद्र पांचवां सेमेस्टर विधि विभाग के अलावा अजय कुमार को चोट आई है। 
विज्ञापन


एबीवीपी के एक कार्यकर्ता नवीन को भी चोटें लगी हैं। दोनों छात्र संगठनों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की है। पुलिस ने मामला दर्ज एबीवीपी के पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। इनमें एबीवीपी के इकाई अध्यक्ष अमित सहित विशाल शर्मा, नेक राज, आशीष कुमार, नवीन कुमार और प्रदीप कुमार शामिल हैं। छात्रों का मेडिकल करवाया गया है। 

वीरवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे विवि के मुख्य गेट के समीप आर्ट गैलरी के सामने पोस्टर लगाने को पहुंचे एसएफआई कार्यकर्ताओं और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हुई। कुछ ही देर में लात घूंसों का दौर चल पड़ा। करीब दस मिनट तक छात्र भिड़ते रहे। इससे कैंपस में अफरातफरी मची रही। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस और विवि सुरक्षा कर्मियों ने बीच बचाव कर दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं को शांत किया। इस घटना के लिए दोनों छात्र संगठन एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। चौकी प्रभारी समरहिल को मामले की छानबीन की जिम्मेदारी दी गई है। 

एक माह में चौथी बार हिंसा 
विवि परिसर में हिंसा की यह एक माह में हुई चौथी बड़ी घटना है। इससे पूर्व एक अक्तूबर को छात्रावास में, उसके तीन दिनों के भीतर दोनों गुटों में आपसी टकराव और झड़पें होती रही हैं। परिसर में पुलिस के कड़े पहरे के बावजूद परिसर में हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। वीरवर को छात्र गुटों के बीच हुई इस हिंसा के बाद से परिसर में पुलिस अलर्ट हो गई थी। परिसर में पुलिस का पहरा कड़ा कर दिया गया था। 

संगठनों में हुई मारपीट: डीएसपी
विवि के सुरक्षा अधिकारी डीएसपी सुरेश चौहान ने माना कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे एसएफआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच आपस में मारपीट हुई। इसमें चार छात्रों को चोटें भी आई हैं। पुलिस ने इनका मेडिकल करवा दिया है। झड़प की सूचना मिलते ही परिसर में तैनात पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें