फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर युवकों से लाखों की ठगी

Thu, 02 Jun 2016 12:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थानाकलां (ऊना)
विज्ञापन
दो एजेंटों ने युवकों से 76 हजार रुपये प्रति व्यक्ति कुवैत भेजने के नाम पर ऐंठ लिए।
विज्ञापन
ऊना जिले के बंगाणा के करीब एक दर्जन युवकों को कुवैत भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी हुई है। लाखों रुपये ठगने के बाद शातिर एजेंट फरार चल रहे हैं। पीड़ित युवकों ने एसपी होशियारपुर को मामले की शिकायत सौंपी है।
विज्ञापन


इसके आधार पर आरोपी एजेंटों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। नरघोटा गांव के पीड़ित सतपाल सिंह, सुखवतन सिंह और अन्य युवकों विजय कुमार, सोमराज, राजेश कुमार, विचित्र सिंह, वीरबल सिंह, जोगिंद्र, विनोद कुमार, सतनाम सिंह और रजत ने एसपी होशियारपुर को लिखित शिकायत पत्र सौंपी है।

इनका आरोप है कि होशियारपुर के कोट गांव के दो एजेंटों ने 76 हजार रुपये प्रति व्यक्ति कुवैत भेजने के नाम पर उनसे ऐंठ लिए, लेकिन एक साल बीत जाने के बावजूद वह विदेश नहीं जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंटों के ऑफिस गए तो हो चुके थे फरार

फ्रॉड - फोटो : demo pic
पीड़ितों ने बताया कि दोनों एजेंटों ने 20-20 हजार दिल्ली में मेडिकल करवाने के भी ले लिए और चालीस हजार रुपये एग्रीमेंट साइन करवाने के भी ऐंठ लिए। कुल 1.30 लाख रुपये प्रति व्यक्ति से लेने के बाद दोनों एजेंटों ने एक साल बाद उनके पासपोर्ट उनके घर के पते पर भेज दिए।

होशियारपुर जाकर जब इन एजेंटों के ऑफिस गए तो वे वहां पर नहीं मिले और वहां पर पता चला कि एजेंटों ने पंजाब के भी सैकड़ों युवकों को लूटा है और वे अब फरार हैं। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ।

पीड़ितों ने होशियारपुर के एसपी को इस संबंध में शिकायत सौंपी है और न्याय की गुहार लगाई है। उधर, एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि मामला पंजाब का होने के चलते ऐसी शिकायत उनके पास नहीं पहुंची है। उन्होंने कहा कि लोग ऐसे शातिरों के झांसे में न आएं। किसी भी तरह का शक होने पर पुलिस से संपर्क करें।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें