फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे के नाम पर मृतक के पिता से बड़ी ठगी

Wed, 09 Dec 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे की मौत के बाद उसके पिता को लाखों रुपए का मुआवजा दिलाने के नाम पर एक शख्स ने एक लाख की ठगी कर डाली। ठगी का यह मामला शिमला के थाना सदर में दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को दी शिकायत में जयनगर अर्की सोलन के रहने वाले ख्याली राम ने कहा कि ट्रेन से कटकर उसके बेटे की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


इस दौरान उसे दीपक नाम का व्यक्ति मिला उसने उसे आश्वस्त किया कि वह मुआवजे के लिए प्रदेश उच्च न्यायालय में केस करेगा और उसे लाखों का मुआवजा दिलाएगा। उसकी बातों में आकर ख्याली राम एक लाख रुपये लुटा चुका है। इस  दौरान आरोपी उसे झांसे में रखने के लिए कभी 27 लाख तो कभी 43 लाख का चेक देता जब वह उसे बैंक में लगाता तो वह बाउंस हो जाता।

ऐसे चेक आरोपी ने तीन बार दिए। खुद के साथ ठगी का एहसास होने के बाद पुलिस को शिकायत की गई। एसपी शिमला डी डब्ल्यू नेगी ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें