कोतवाली क्षेत्र में महिला को अकेला देख पड़ोसी युवक साथी संग घर में घुसकर छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर युवक ने पीड़िता को चाकू से वार कर घायल कर दिया।
चीख सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने युवक को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। जबकि साथी भागने में कामयाब हो गया। पीड़िता ने एक को नामजद तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव में एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति नौकरी करते हैं। वह अपने ससुर के साथ गांव में रहती है। मंगलवार दोपहर ससुर काम से बाहर गए थे।
वह घर में अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर पड़ोस में रहने वाला आकाश अपने एक साथी के साथ घर में घुस आया। फिर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।
पीड़िता ने बताया कि विरोध करने पर आकाश ने चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया। चीख सुनकर पड़ोसियों ने आरोपी आकाश को दबोच लिया, जबकि उसका साथी भागने में कामयाब हो गया।
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आकाश व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।