फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां चार ने निगला जहरीला पदार्थ, दो की मौत

Sun, 22 Apr 2018 09:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला में अलग-अलग मामलों में चार लोगों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया जिससे दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो ऊना अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पहला मामला अंब के नंदपुर में पेश आया जहां स्थानीय निवासी रचना देवी (55) ने अज्ञात कारणों से जहर खा लिया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।

तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे ऊना अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया लेकिन महिला ने नंगल के समीप दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मामला अंब के टकारला में पेश आया जहां स्थानीय निवासी सतपाल (37) ने शनिवार सुबह को जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ती देख परिजन आनन-फानन में उसे ऊना अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां अस्पताल में उसकी मौत हो गई। 

तीसरा मामला पंडोगा का है जहां राजेश कुमार (46) ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ कर लिया। गंभीर हालत में पीड़ित को ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पीड़ित का उपचार जारी है।

राजेश की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं बंगाणा उपमंडल में भी करमाली निवासी मुनीष ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया।

एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जंाच कर रही है। मामले को लेकर परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें