दूसरा मामला अंब के टकारला में पेश आया जहां स्थानीय निवासी सतपाल (37) ने शनिवार सुबह को जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ती देख परिजन आनन-फानन में उसे ऊना अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
तीसरा मामला पंडोगा का है जहां राजेश कुमार (46) ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ कर लिया। गंभीर हालत में पीड़ित को ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पीड़ित का उपचार जारी है।
राजेश की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं बंगाणा उपमंडल में भी करमाली निवासी मुनीष ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया।
एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जंाच कर रही है। मामले को लेकर परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।