पूर्व विधायक नीरज भारती(फाइल फोटो)
राजद्रोह के मामले में पूर्व विधायक व पूर्व सीपीएस नीरज भारती को सीआईडी ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। बीते दिनों भारती के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया था। शिमला निवासी अधिवक्ता नरेंद्र गुलेरिया की शिकायत पर सीआईडी ने भारती के खिलाफ राजद्रोह की धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी। शिमला निवासी अधिवक्ता नरेंद्र गुलेरिया की शिकायत पर सीआईडी ने भारती के खिलाफ राजद्रोह की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
अधिवक्ता गुलेरिया ने शिकायत में आरोप लगाया था कि भारती ने पिछले 24 घंटों में सोशल मीडिया में जो संदेश डाले हैं उनके माध्यम से उन्होंने सरकार के विरूद्ध घृणा, तिरस्कार, अवमानना, वैमनस्य आदि का दुष्प्रचार करके देश के नागरिकों में घृणा/देशद्रोह को फैलाने की कोशिश की है। साथ ही फौजी जवानों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियों द्वारा दुष्प्रचार करके आम लोगों व सैनिकों को सरकार के विरूद्ध भड़काने एवं अपनी ड्यूटी न करने के लिए उकसाया है जिससे आम लोगों में आक्रोश और नाराजगी का माहौल पैदा हुआ है। गुलेरिया की शिकायत पर सीआईडी ने भराड़ी थाना में भारती के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 124-ए, 153-ए, 504 व 505 के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया था। आज सीआईडी ने मामले में कार्रवाई करते हुए नीरज भारती को गिरफ्तार कर लिया है।