फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: शादी में जाने का बहाना बना कर कुल्लू पहुंचे नोएडा के पांच सैलानी गिरफ्तार

Wed, 08 Jul 2020 07:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
बजौरा नाके पर चेकिंग करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पर्यटकों के लिए हिमाचल में प्रवेश करने के लिए जारी गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने बुधवार को कुल्लू जिले में पांच सैलानियों को गिरफ्तार कर लिया। इन पर्यटकों ने शादी समारोह में जाने का बहाना बनाकर जिले में प्रवेश किया था, लेकिन बजौरा नाके पर पुलिस पूछताछ में उन्हें गिरफ्तार कर लिया। यूपी के नोएडा के रहने वाले इन लोगों में दो युवक और तीन युवतियां शामिल हैं। इनके पास कोविड-19 की सैंपल रिपोर्ट नहीं थी। इसके अलावा दस्तावेज न होने पर पुलिस ने नाके से विभिन्न राज्यों से आए 16 अन्य लोगों को भी वापस भेज दिया। यूपी के नोएडा के पांच सैलानियों को जब पुलिस ने बजौरा नाके पर रोका तो उनके पास कोविड-19 की रिपोर्ट नहीं थी और उन्होंने कुल्लू में जरूरी काम होने की बात कही, लेकिन पुलिस ने उन्हें जाने से साफ मना कर दिया।

विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने किसी शादी में जाने का बहाना किया तो पुलिस ने उन्हें शादी का कार्ड दिखाने और जिसकी शादी है, उनसे बात करवाने की बात कही, लेकिन वे कुछ नहीं कर पाए। इसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा पुलिस ने नाके से 16 अन्य पर्यटकों को वापस भेजा है। इन लोगों के पास भी कोविड-19 के रिपोर्ट नहीं थी। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि बजौरा नाके से जिन लोगों को वापस भेजा है। उक्त पर्यटक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, तेलंगाना तथा उत्तर प्रदेश आदि राज्यों से 21 वाहनों में सवार होकर आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें