फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद को लेकर हवाई फायर, दी जान से मारने की धमकी

Fri, 15 Apr 2016 08:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कसौली (सोलन)
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जमीनी विवाद को लेकर मोहाली के निवासी और उसके साथियों पर हवाई फायर करके धमकाने तथा मारपीट के संगीन आरोप लगे हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि हमलावर ने प्रभावित परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


साथ ही घर का सामान उठाकर बाहर फेंक दिया और उसके बाद घटनास्थल से फरार हो गया। यही नहीं मारपीट के दौरान उसने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने से गुरेज नहीं किया। मामला हिमाचल के कसौली का है। प्रभावितों ने इस मामले की शिकायत एसपी सोलन को दी।

एसपी सोलन के निर्देशों के बाद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक मोहन सिंह, बलदेव, राजकुमार पुत्र लच्छु राम गांव समोल जिला सोलन के स्थयी निवासी हैं।
विज्ञापन


शिकायतपत्र में उन्होंने कहा है कि एक व्यक्ति जिसका नाम दवेंद्र संधू निवासी मोहाली चंडीगढ़ इनके घर में लोगों के साथ आ धमका। इनके पास कट्टानुमा पिस्टल हथियार थे। जमीन को लेकर इसके साथ लड़ाई झगड़ा और गाली-गलौच करने लगा।

इसके बाद उन्होंने वहां हवाई फायर किए और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करके गाली-गलौच किया। मारपीट करने के बाद घर का सारा सामान बाहर फेंक दिया। उधर एसपी अंजुम आरा ने कहा कि शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें