फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण अग्निकांड ने बेघर कर दिया परिवार

Sun, 11 Jan 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला जिला के कोटखाई क्षेत्र में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया। इस अग्निकांड से कड़ाके की ठंड में पूरा परिवार सड़कों पर आ गया है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को राहत सामग्री मुहैया करवा दी है। मामला कोटखाई के कैथला परोटी पांदली गांव का है जहां पर देर शाम करीब सात बजे अचानक आग भड़क गई।

आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। जब यह हादसा हुआ तो पूरा परिवार घर पर ही मौजूद था। मगर लकड़ी के घर में इतना जल्दी आग फैल गई की परिवार के लोग अपनी जान बचाने के लिए अलावा घर से किसी भी तरह का सामान सुरक्षित बचाने में कामयाब नहीं हो पाए।
विज्ञापन


लायक राम टैंटा के दो मंजिला मकान में नकदी सहित लाखों के जेवरात और अन्य कीमती सामान भी जलकर राख हो गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

सड़क न होने से मौके पर नहीं पहुंच पाए दमकल वाहन

भीषण अग्निकांड से पूरा परिवार बेघर हो गया है और अब उनके सामने कड़ाके की सर्दी में गुजर बसर करने की चिंता सता रही है।‌ परिवार के पास कपड़ों और बर्तन तक की व्यवस्‍था नहीं है। ऐसे में जिला प्रशासन परिवार के लोगों को बिस्तर और बर्तन मुहैया करवा रहा है।

कानूनगो कोटखाई दिनेश कुमार ने बताया कि अग्निकांड में पूरा मकान जलकर राख हो गया है। उन्होंने बताया कि परिवार को 20 हजार रूपए फौरी राहत के तौर पर दिए गए हैं।

इसके साथ ही नुकसान की रिपोर्ट बनाकर एसडीएम कार्यालय भेजी जाएगी ताकि इनकी मदद के लिए प्रशासन से राहत रा‌शि जल्द से जल्द मु‌हैया करवाई जा सकी। प्रशासन के प्रारंभिक आकलन में नुकसान करीब 50 लाख का बताया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें