फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी में शार्ट सर्किट से गैस प्लांट का स्टोर जलकर राख

Mon, 14 Apr 2014 05:13 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में एक उद्योग का स्टोर जलकर राख हो गया। इसमें बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है। दमकल विभाग ने तीन घंटे में आग पर काबू पाया। रविवार को उद्योग बंद था।
विज्ञापन


रात के समय सिक्योरिटी गार्ड तैनात था। साढ़े 12 बजे साथ लगते एलपीजी गैस प्लांट के सुरक्षा कर्मी ने उद्योग के स्टोर से आग की लपटें निकलती देखी। उसने आग देखते ही अग्निशमन विभाग को सूचित किया।

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम लीडिंग फायर मेन संतराम के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। करीब ढाई बजे आग पर काबू पाया गया। संतराम ने बताया कि आग से स्टोर में रखी मशीनरी, पिक्चर ट्यूब, डीवीडी, वाशिंग मशीन और दूसरा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आग से बड़ा नुकसान हुआ है। आग लगने के कारण अभी तक शार्ट सर्किट की माना जा रहा है। विभाग ने करोड़ों की संपत्ति को बचा लिया।

फायर मेन देवदत्त ठाकुर, भाग सिंह, भीम सिंह, गोपाल दत्त ने आग बुझाने में सहयोग किया। उधर, कंपनी के प्लांट हेड गुलशन शर्मा ने बताया कि उद्योग में आग लगने से भारी नुकसान हुआ है और आकलन के बाद की नुकसान का सही अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें