फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक में भड़की आग, दो गाड़ियों को नुकसान

Tue, 10 Jun 2014 10:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंथाधाटी में मंगलवार सुबह करीब सवा आठ बजे खड़ी एक मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। इसके साथ खड़ी ऑल्टो कार भी आग की चपेट में आई गई।
विज्ञापन


दो अन्य गाड़ियों को भी आंशिक तौर पर नुकसान पहुंचा है। पुलिस के मुताबिक मोटरसाइकिल नंबर एचपी 52ए 7433 में आग लग गई, जिसके चलते बाइक के साथ खड़ी ओल्टो कार नं. एचपी 52ए 0834 भी बुरी तरह से जल गई।

बाइक ओर ओल्टो में लगी आग से साथ खड़ी दो अन्य कारें एचपी 52ए 3937 और एचपी 52ए 3710 भी आंशिक रूप से झुलस गई। बाइक की बैटरी में हुआ शॉर्ट सर्किट आग लगने का कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह चला आग का पता

स्थानीय दुकानदार विक्की सैनी का कहना है कि जब वे मंगलवार सुबह दुकान खोलने आए तो देखा कि बाइक और ओल्टो से आग की लपटें निकल रही हैं।

विक्की ने स्थानीय लोगों की मदद से पानी की बालटियां फेंककर आग को बुझाया। सूचना मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची लेकिन तब तक स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें