फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 लाख की ठगी मामले में शिमला के दो आढ़तियों पर एफआईआर दर्ज

Tue, 18 Feb 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला

सार

बागवानों से सेब खरीदकर पैसा न चुकाने वाले आढ़तियों पर सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीआईडी की एसआईटी ने आधा दर्जन से ज्यादा बागवानों का करीब 50 लाख से ज्यादा का सेब लेकर गायब होने वाले शिमला जिले के दो आढ़तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू हो गई है। बागवानों से ठगी मामले की जांच के लिए डीजीपी सीताराम मरडी ने हाईकोर्ट के निर्देश पर एएसपी वीरेंद्र कालिया की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की थी।

विज्ञापन


इसने रकम न लौटाने पर अब तक एक दर्जन से ज्यादा लदानियों और आढ़तियों को गिरफ्तार किया है। करीब सात करोड़ से ज्यादा की रकम लौटाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बागवानों से ठगी के संबंध में करीब 90 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। इन सभी मामलों की जांच की जा रही है। बड़ी संख्या में बागवानों से उधार के बहाने सेब ले जाकर लदानी व आढ़ती गायब हो गए या पैसे नहीं दिए। अब ऐसे पुराने मामलों की भी जांच की जा रही है।

पांच आढ़तियों से भी हुई पूछताछ
एसआईटी ने  सीआईडी मुख्यालय में पांच आढ़तियों से पूछताछ की। सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपी आढ़तियों ने पैसा लौटाने का आश्वासन दिया है। इसके बाद सीआईडी ने आरोपियों को कुछ दिन की मोहलत दी है। बताया जा रहा है कि अगर अब आढ़ती बागवानों का पैसा नहीं चुकाते हैं तो उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें