फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता से चोरी-छिपे नालागढ़ पहुंचे दो भाइयों पर एफआईआर

Wed, 03 Jun 2020 08:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल से चोरी-छिपे बद्दी पहुंचे दो भाइयों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों को पुलिस ने संस्थागत क्वारंटीन सेंटर भेज दिया। ये दोनों हरियाणा से बद्दी में दाखिल होने के बाद पिंजौर-स्वारघाट हाइवे पर चल रही निगम की एक बस में सवार हो गए थे। बस में परिचालक को दोनों पर संदेह हुआ। इसके बाद चालक बस को पुलिस थाने ले गया जहां दोनों की शिनाख्त की गई। दोनों के पास दस्तावेज नहीं थे और पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपनी ट्रेवल हिस्ट्री बता दी।

विज्ञापन


दोनों के पश्चिम बंगाल से आने की भनक लगते ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और स्वास्थ्य विभाग की मदद से दोनों को क्वारंटीन सेंटर भेज दिया। 
पुलिस के अनुसार दो लोग निवासी गांव कासला डाकघर गलोट तहसील नालागढ़ कोलकाता से आकर यहां पर चोर रास्ते से दाखिल हुए और एचआरटीसी की बस में सवार हुए। परिचालक को दोनों पर संदेह हुआ। इन दोनों को नालागढ़ पुलिस थाना को सुपुर्द किया गया। पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने कहा कि कोलकाता से चोर रास्ते से हिमाचल में दाखिल दोनों भाइयों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को संस्थागत क्वारंटीन केंद्र भेज दिया है।

विज्ञापन

रेड जोन दिल्ली से आए व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

दिल्ली के रेड जोन से बीबीएन में प्रवेश कर पड़ोसी जिला बिलासपुर के स्वारघाट जा रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा है। व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे क्वारंटीन केंद्र में भेज दिया। यह व्यक्ति दिल्ली से स्वारघाट के लिए कुत्ता लाने जा रहा था। उसे नालागढ़-स्वारघाट हाईवे पर सोबनमाजरा में तैनात पुलिस कर्मियों की टीम ने रोका और अनुमति पत्र मांगा तो वह नहीं दिखा सका। उसके खिलाफ सरकार और डीएम के आदेशों की अवमानना का मामला दर्ज किया है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के तहत जोघों चौकी में तैनात आरक्षी जगतार सिंह ने बताया कि सोबनमाजरा में पुलिस कर्मियों के साथ वह ड्यूटी पर था तो एक कार में सिर्फ एक व्यक्ति निवासी सवार था। उसने पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली से एक कुत्ते को लेने के लिए स्वारघाट जा रहा है। हालांकि पूछने पर वह कोविड-19 का पास नहीं दिखा पाया। पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने बताया कि रेड जोन दिल्ली से बिना अनुमति हिमाचल में आने पर एक व्यक्ति पर मामला दर्ज कर उसे संस्थागत क्वारंटीन केंद्र भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें