फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम हेल्पलाइन पर झूठी शिकायत करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 12 Nov 2020 07:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नेरचौक (मंडी)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर झूठी शिकायत दर्ज करवाने पर बल्ह थाना में एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया है। बिजली बोर्ड अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद यह कार्रवाई की है। मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने की है। शिकायतकर्ता विद्युत अनुभाग बल्ह के कनिष्ठ अभियंता के पद पर तैनात हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि लूणापानी निवासी एक व्यक्ति द्वारा गत दिनों मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई थी कि विद्युत बोर्ड द्वारा उनके मीटर को लगाने में आनाकानी की जा रही है।

विज्ञापन


कई बार कार्यालय के चक्कर काटने पर कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। शिकायतकर्ता ने कहा कि उपरोक्त व्यक्ति द्वारा लगाए सभी आरोप निराधार हैं। इस बारे में उक्त व्यक्ति द्वारा उनसे कभी कोई बात नहीं की गई है। कनिष्ठ अभियंता ने सरकार से गुहार लगाई है कि झूठी शिकायत की जांच की जाए तथा झूठी शिकायत दर्ज करवाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें