फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्का जाम करने पर 20 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Tue, 02 Jul 2019 08:43 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

जिला मुख्यालय सरवरी में सोमवार देर शाम को बीच सड़क में चक्का जाम करने पर पुलिस ने 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। बसों में न बैठाने पर सोमवार देर शाम को लोगों ने चक्का जाम कर दिया था।

विज्ञापन


इससे करीब तीन घंटे तक 20 किलोमीटर का लंबा जाम लग गया था। हालांकि पुलिस ने चक्का जाम करने वाले विद्यार्थियों सहित लोगों को समझाने की काफी कोशिश की। लेकिन विद्यार्थी व लोग सुनने को तैयार नहीं थे। साढ़े पांच बजे से शुरू हुआ चक्का जाम रात करीब आठ बजे खुल पाया।

लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। दस किलोमीटर कुल्लू से मनाली की ओर, कुल्लू से भुंतर की ओर लंबा जाम लग गया था। जाम को खुलने के लिए करीब एक से डेढ़ घंटों का समय लगा। जाम लगने के कारण कई लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


स्कूल के विद्यार्थी भी देरी से घर पहुंचे। सरवरी में चक्का जाम किए जाने की वजह से घर जाने के लिए लोगों को करीब तीन से चार घंटे अतिरिक्त समय लग गया। पुलिस की ओर से शुरूआत में चक्का जाम करने वाले 15 से 20 लोगों पर ही एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

काफी देर ट्रैफिक रोके जाने के बाद यहां पर करीब 300 लोग इकट्ठा हो गए थे। उधर, इस संबंध में एएसपी राजकुमार चंदेल ने कहा कि नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक रोकने पर करीब 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की पहचान में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें