फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाली दस्तावेजों से नाम करा दी करोड़ों की जमीन, 6 पर केस दर्ज

Mon, 21 Nov 2016 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डमटाल (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदौरा के गांव मंड सनौर और बेला इंदौरा में जाली दस्तावेज बनाकर करोड़ों की जमीन खरीदने और अवैध रूप से उसकी रजिस्ट्री पंजाब निवासी तीन लोगों के नाम करवाने के मामले का पर्दाफाश हुआ है। इंदौरा पुलिस ने इस संबंध में शिकायतकर्ता अजय कुमार की शिकायत पर शनिवार को आरोपी 6 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित आईपीसी की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर किया है।
विज्ञापन


इनमें से तीन आरोपी पंजाब के जिला होशियारपुर के रहने वाले हैं। जानकारी अनुसार ब्लाक इंदौरा में जेई के पद पर कार्यरत अजय कुमार निवासी गांव चूहड़पुर ने आरटीआई के तहत ली गई सूचना के आधार पर इस गड़बड़झाले का पर्दाफाश करते हुए इंदौरा पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई।
विज्ञापन

आरोपियों में एक रिटायर्ड कानूनगो और उसके दो वकील बेटे भी शामिल

शिकायतकर्ता की ओर से पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत के अनुसार आरटीआई से मिली जानकारी में सामने आया है कि इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते गांव मंड सनौर और बेला इंदौरा गांव में आरोपियों वकील अश्वनी कुमार, उसके भाई बाल कृष्ण, उनके पिता टहल दास (रिटायर्ड कानूनगो) निवासी त्यौड़ा मंड ने उलैहड़ियां और बसंतपुर गांव में जाली परिवार नकल और नकली कृषक प्रमाण पत्र बनाए।

इसके बाद आरोपियों ने मंड क्षेत्र में स्थित करीब 5 एकड़ से अधिक भूमि की रजिस्ट्री कथित तौर पर इंदौरा तहसील कार्यालय में अपने रिश्तेदारों पंजाब के जिला होशियारपुर की तहसील मुकेरियां के गांव हरचंद निवासी बख्शी राम पुत्र बिशन दास, उसके बेटे संदीप कुमार और नीलकांत के नाम करवा दी।

शिकायत मिलने पर शनिवार को इंदौरा पुलिस थाना प्रभारी तिलक राज ने सभी 6 आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 120बी., 467, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज किया है। डीएसपी नूरपुर नवदीप सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता अजय कुमार की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की गहराई में जाकर इसमें संलिप्त सभी आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें