फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज की छवि को धूमिल करने के आरोप में चार पर केस दर्ज

Fri, 29 May 2020 09:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने निजी संस्था के मालिक समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोप है कि निजी संस्था की ओर से गत दिनों सोशल मीडिया पर मंत्री की भांजी को लेकर एक अफवाह फैलाई थी कि एक शैक्षणिक संस्थान में प्रोफेसर पद पर उनकी भांजी को नियुक्त दिलाई गई। इसके अलावा इस आपत्तिजनक टिप्पणी को फेसबुक पर पोस्ट करने वाले तीन अन्य लोगों पर मामला दर्ज हुआ है। इस घटनाक्रम को लेकर मंत्री के ओएसडी ने राजधानी के थाना सदर में केस दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


  पुलिस को दी शिकायत में आरोपियों पर मंत्री की छवि को धूमिल करने को लेकर साजिश रचने के आरोप लगे हैं। पुलिस के मुताबिक मंत्री के खिलाफ एक निजी संस्था की ओर से सोशल मीडिया पर अफवाह और आपत्तिजनक टिप्पणी अपलोड की गई। वहीं, तीन लोगों ने इस खबर को पोस्ट करते हुए शिक्षामंत्री पर उनकी भांजी को एक केंद्रीय विवि में प्रोफेसर पद पर नियुक्त करने की अफवाह फैलाई गई। डीएसपी दिनेश शर्मा ने बताया कि शिक्षामंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर झूटी अफवाह को लेकर आईटी एक्ट के तहत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें