फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंजान व्यक्ति के कॉल से रेलवे में हड़कंप, फोन पर मांग रहा है बैंक खाते का डिटेल

Fri, 29 May 2020 07:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

रेलवे में एक अंजान व्यक्ति के कॉल ने अफसरों की नींद उड़ा दी है। वह व्यक्ति खुद को कार्मिक विभाग या लेखा विभाग अधिकारी तो कभी सुपरवाइजर बताकर विभाग की इधर-उधर की बातें करता है।

विज्ञापन


इसके बाद वह रेलकर्मी का व्यक्तिगत विवरण, वेतन विवरण, बैंक खाता विवरण आदि जानकारी की मांग करता है। कई रेलकर्मियों को पास अलग-अलग नंबरों से फोन आ चुका है। मामला संज्ञान में आने पर रेलवे की विजिलेंस टीम छानबीन में जुट गई है।

हालांकि अभी ठगी को लेकर शिकायत नहीं हुई है लेकिन रेल प्रशासन ने फर्जी कॉल से रेलकर्मियों को सावधान किया है।

 पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर रेलकर्मियों से अपील किया है कि अपने बैंक खाता, वेतन विवरण, पी.एफ सं0, पेन कार्ड, बैंक एटीएम कार्ड, एटीएम पिन आदि का विवरण किसी भी हालत में ऐसे किसी काल करने वाले व्यक्ति के साथ साझा न करें।
विज्ञापन


रेलवे विभाग द्वारा ऐसी कोई भी जानकारी फोन काल, एसएमएस, ई-मेल आदि के माध्यम से किसी भी रेलवे कर्मी से नही मांगी जाती है। उन्होंने कहा कि है कि अगर किसी व्यक्ति द्वारा कॉलकर ऐसी सूचनाएं मांगी जाती है तो तत्काल सूचना दें।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें