फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: विदेश में नौकरी का झांसा देकर युवती से 15 लाख की ठगी

Tue, 04 Jul 2017 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश में नौकरी का झांसा देकर शातिर ने एक युवती को 15 लाख का चूना लगा दिया। युवती को यूके में नौकरी लगाने की बात कही गई थी। शातिरों के जाल में फंसी युवती ने कई किस्तों में अलग अलग बैंक खातों में पैसा डाला। बेटी के कहने पर अभिभावक भी पैसा देते रहे। 15 लाख देने के बाद जब शातिरों ने फिर से बहाना बनाकर पैसा मांगा।
विज्ञापन


तब जाकर उनका माथा ठनका कि वह एक ठग गिरोह के बुने जाल में फंस गए हैं। अब शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ थाना ढली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को दी शिकायत में शिमला में रहने वाली युवती ने कहा कि उसे एक ई- मेल आई और मेल भेजने वाले ने खुद को ब्रिटेन का नागरिक बताया।

उसने बताया कि वह एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करता है। इसी दौरान बातचीत में युवती ने उससे कहा कि वह भी यूके में काम करना चाहती है। इस पर विदेशी ने उसे विश्वास दिलाते हुए कहा कि वह वीजा फॉर्म भरकर उसे भेज देगा। वीजा लगते ही उसकी यूके में नौकरी लग जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा- ब्रिटिश हाई कमिश्नर से बात कर रहा हूं

- फोटो : demo pic
इस दौरान विदेशी और युवती व्हाट्सऐप के जरिए एक दूसरे से बात करते रहे। व्हाट्सऐप के माध्यम से ही नौकरी के बारे में बात होती थी। विदेशी ने पूरी तरह से युवती को अपने झांसे में ले लिया। अचानक लड़की के मोबाइल पर कॉल आई और कॉल करने वाले ने कहा कि वह ब्रिटिश हाई कमिश्नर न्यू दिल्ली से बात कर रहा है।

वीजा संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए 89 हजार जमा करवाने होंगे। युवती ने कॉल पर विश्वास करते हुए अपने अभिभावकों से बताकर पैसा लिया और बताए गए खाते में पैसा डाल दिया। इसके बाद आरोपी व्हाट्सऐप पर युवती से बात करता रहा और विश्वास दिलाता रहा कि बस आजकल में काम हो जाएगा।

इस दौरान जिस जिस खाते में पैसा डलवाने के लिए कहा गया वह पैसा डालते गए। 15 लाख आरोपियों के बताए बैंक खातों में डालने के बाद पता चला है कि उसके साथ धोखा हो रहा है। शातिरों ने एक बार फिर एक मध्यवर्गीय परिवार को निशाना बनाकर उनके खून पसीने की कमाई हड़प ली।

एएसपी भजन देव नेगी ने कहा कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शिकायत में बताया गया है कि यूके में नौकरी लगाने के नाम पर 15 लाख ठगे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें