फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में पैसे निकालने आई महिला का ढाई साल की बच्ची के साथ अपहरण

Wed, 17 Oct 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुलैहड़ (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के हीरां नगर में मां-बेटी के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात एक महिला के बैंक में पैसे निकालने के दौरान पेश आई। बताया जा रहा है कि पहले बच्ची का अपहरण किया गया।

विज्ञापन


बाद में महिला उसे छुड़ाने गई तो शातिर उसे भी अगवा कर ले गए। शिकायत बैंक की ओर से दर्ज कराई गई है। माना जा रहा है कि मां-बेटी को अपहरण कर पंजाब की तरफ ले जाया गया है। पुलिस ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान छेड़ दिया है।

शिकायत के अनुसार हरोली के हीरां नगर गांव की 30 वर्षीय नीरूबाला पत्नी राजीव कुमार अपनी ढाई साल की बच्ची तमन्ना के साथ स्थानीय कोऑपरेटिव सोसायटी बैंक से पैसे निकलवाने आई थी। महिला ने बैंक से 28 हजार की राशि अपने खाते में निकलवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्मी अंदाज में हुआ अपहर

पैसे निकलवाने के कुछ समय बाद ही महिला ने सोसायटी सचिव को पैसे दिए और बताया कि उसकी बेटी का अपहरण हो गया है। इसके बाद महिला जैसे ही बाहर निकली, अज्ञात लोग उसे भी अगवा कर भाग गए।

सोसायटी के सचिव अनूप कुमार ने स्थानीय लोगों, पंचायत प्रतिनिधियों सहित पुलिस को भी इस बारे जानकारी दी। वहीं मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी हरोली कुलविंद्र सिंह अपनी टीम साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की टीमें महिला की तलाश के लिए पंजाब के नवांशहर की तरफ रवाना कर दी गईं।

वहीं, वारदात की खबर पूरे इलाके में फैल गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर जंगल व अन्य साथ लगते गांवों में तलाश शुरू कर दी। देर रात तक मां-बेटी का कोई सुराग नहीं लग पाया था। दहशत में लोग रात को ठीकरी पहरा भी लगा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें