फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने नाबालिग बेटी से किया रेप, पुलिस थाने पहुंची मां

Mon, 30 May 2016 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
नाबालिग बेटी से पिता ने दरिंदगी कर डाली। मां की गैर मौजूदगी में बेटी के साथ दुराचार कर दिया। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
हिमाचल के बिलासपुर जिला में एक किशोरी के साथ पिता द्वारा दुराचार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मेडिकल में किशोरी से दुराचार की पुष्टि हो गई है।
विज्ञापन


किशोरी अपने पिता के साथ रहती थी जबकि मां परिवार से अलग रहती है। पुलिस का मानना है कि इसी का फायदा उठाकर आरोपी पिता ने इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया है। खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सदर में नाबालिग की मां ने बयान दिया है कि उसकी बेटी के साथ उसके पति ने दुराचार किया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करवाया। इसमें दुराचार की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस से भादंसं की धारा 376, 506 और सेक्शन 2, 21 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - फोटो : Demo pic
इसके बाद पुलिस से भादंसं की धारा 376, 506 और सेक्शन 2, 21 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने पति से अलग रहती है। जबकि मासूम अपने पिता के साथ रहती थी। माना जा रहा है कि मासूम के पिता ने 12 साल की बेटी को अपनी हवस का शिकार बना डाला।

एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि लड़की की मां ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसकी 12 साल की बेटी के साथ दुराचार हुआ है। इस घटना को अंजाम देने वाला और कोई नहीं उसका पिता है। उन्होंने कहा कि शिकायत के बाद किशोरी का मेडिकल करवाया गया। इसमें दुराचार की पुष्टि हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें