नाबालिग बेटी से पिता ने दरिंदगी कर डाली। मां की गैर मौजूदगी में बेटी के साथ दुराचार कर दिया।
- फोटो : Demo pic
हिमाचल के बिलासपुर जिला में एक किशोरी के साथ पिता द्वारा दुराचार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मेडिकल में किशोरी से दुराचार की पुष्टि हो गई है।
किशोरी अपने पिता के साथ रहती थी जबकि मां परिवार से अलग रहती है। पुलिस का मानना है कि इसी का फायदा उठाकर आरोपी पिता ने इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया है। खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सदर में नाबालिग की मां ने बयान दिया है कि उसकी बेटी के साथ उसके पति ने दुराचार किया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करवाया। इसमें दुराचार की पुष्टि हुई है।