फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक! खामोश पड़ी रही मां, बाप करता रहा रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
'मां के सामने ही पापा ने मेरी बड़ी बहन के साथ रेप कर दिया। यह सब देख रही मेरी मां भी खामोश रही।' पुलिस के पास पहुंचे युवती के सनसनीखेज खुलासे से हर कोई दंग रह गया। यह मामला हिमाचल के जिला बिलासपुर का है।
विज्ञापन


यहां घुमारवीं उपमंडल में एक पिता द्वारा कथित तौर पर अपनी ही बेटी के साथ दुराचार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। मगर आरोपी अभी तक फरार चल रहा है। जानकारी के अनुसार पुलिस के पास पीड़िता की छोटी बहन की ओर से आई लिखित शिकायत आई है।
विज्ञापन

पिता पर लगाए संगीन आरोप

युवती ने आरोप लगाया है कि उसके पिता ने उसकी बहन के साथ दुराचार किया है। इस दौरान पीड़िता की मां भी उसके साथ थी। मां ने कुछ नहीं कहा और पिता रेप करता रहा। अब पिता फरार हो गया है। हालांकि मामले की पूरी सच्चाई पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगी।

एसपी अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शिकायत उनके पास आई हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उन्होंने फौरन इस संदर्भ में मामला दर्ज करने के लिए घुमारवीं थाना निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

बुजुर्ग ने छेड़ी नाबालिग

वहीं कांगड़ा के पालमपुर उपमंडल के गांव में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने पर पुलिस ने वृद्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। इस व्यक्ति ने गांव की नाबालिग लड़की से मंगलवार को छेड़छाड़ की थी। लड़की घर पर बैठी टीवी देख रही थी।

इस बीच गांव का एक वृद्ध (52) लड़की के घर में घुस आया। घर में घुसकर वह लड़की से छेड़छाड़ करने लगा था। इस पर लड़की ने उसका विरोध किया और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। यह देख आरोपी घर से भाग गया। लड़की के परिजन घर आए तो उसने सारी बात उनसे बता थी।

लड़की के पिता ने बुधवार पुलिस थाना आकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने अब पूरे मामले की छानबीन कर आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, डीएसपी नवदीप सिंह ने कहा कि पुलिस ने शिकायत आते ही आरोपी के खिलाफ दफा 354ए और प्रिवेंशन ऑफ चाइल्ड सेक्सुअल एसाल्ट (पोस्को) के तहत वृद्ध के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। मामले में छानबीन करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें