फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक! बाप की मौत के साथ ही बेटी की भी थमी सांसें

Thu, 01 May 2014 03:09 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, इंदौरा (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदौरा तहसील के इंदपुर गांव में बुधवार को पिता-बेटी की मौत से शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार इंदपुर गांव के रमेश चंद की बुधवार को बीमारी के चलते अचानक मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


अभी उसका शव घर में ही पड़ा था और इसी दौरान दूसरे कमरे में रसोई में मिट्टी के तेल का चूल्हा जलाते वक्त रमेश चंद की 23 वर्षीय बेटी आग से बुरी तरह झुलस गई।

बताया जा रहा है कि पिता की मौत के बाद घर में शोक की लहर थी।
Trending Videos
विज्ञापन

आग ये बुरी तरह से झुलस गई युवती

बेटी कमरे में चूल्हा जला रही थी कि मिट्टी के तेल ने आग पकड़ ली और युवती बुरी तरह से झुलस गई। घायल युवती को इलाज के लिए सीएचसी इंदौरा पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे नूरपुर सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया।

लेकिन, रास्ते में उसकी मौत हो गई। इंदौरा पुलिस थाने के एडिशनल एसएचओ चैन सिंह ने बताया कि युवती के शव को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 की कार्रवाई शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें