फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसे में जिंदा दफन हुए तीन लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सोलन जिला के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत झाडमाजरी गांव में एक उद्योग की दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार बच्चे घायल हुए है। मृतकों में मां और बेटा के अलावा एक 8 वर्षीय बच्चा शामिल है।
विज्ञापन


यह सभी लोग झाडमाजरी के किसानों की निजी जमीन में झोपडियां बनाकर रह रहे थे। हादसा सवा दो बजे के करीब हुआ। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पाया है कि बारिश का पानी डंगे के भीतर जा रहा था।

निकासी का प्रावधान न होने के कारण पानी डंगे में रिसने से डंगा बैठ गया और इसके नीचे निजी भूमि में बनी झोपड़ियां दब गई। पुलिस ने उद्योग संचालकों पर लापरवाही का मुकदमा कायम करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तेज बारिश के बाद हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार बद्दी व बरोटीवाला क्षेत्र में दोपहर दो बजे बारिश शुरू हुई। बारिश के दौरान झाड़माजरी स्थितं उद्योग स्टाईलो टेबल वेयर कंपनी के चार दिवारी के साथ बना पक्का रास्ता व उसके साथ ईंटो की दीवार ढ़ह गई।

करीब पचास फीट लंबी दीवार और 15 फीट डंगा जमीन धंसने से बह गया। मरने वालों में शेर सिंह की झुग्गी में सो रही उसकी पत्नी मनीषा (37) व बेटा सरदार भगत सिंह (17) निवासी गांव माऊनगर जिला रामपुर यूपी दब गए।

इसके साथ उसी गांव के चरण सिंह की झुग्गी में उसका बेटा आठ वर्षीय कुंदन 8 दब गया। इसके अलावा झुग्गियों के आगे खेल रहे छोटे बच्चे काजल, तुलसी, विशाल व संजू को पत्थर लगने से हल्की चोटें आई। जिन्हें साथ के निजी क्लीनिकों में प्राथमिक उपचार कराया।
विज्ञापन

उद्योग संचालकों के‌ खिलाफ मुकद्दमा दर्ज

सूचना मिलते ही बरोटीवाला के थाना प्रभारी क्षमादत्त, सब इंस्पेक्टर अनिल ठाकुर अपनी टीम के साथ मौक पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मद्द से मलबे के नीचे दबे हुए तीनों लोगों को बाहर निकाला तथा कंपनी का वाहन से निजी चिकित्सालय में उपचार को भेजा लेकिन चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

जेसीबी बुलाकर करीब पांच बजे तक मलबा हटाया गया। एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि पुलिस ने फैक्टरी संचालकों के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। इसके अलावा भूमि संचालकों की भी लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें