फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी डिग्री मामला: अपनी किसी संपत्ति को नहीं बेच पाएगा एमबीयू प्रबंधन

Sun, 20 Dec 2020 12:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
मानव भारती विश्वविद्यालय(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित मानव भारती विश्वविद्यालय के मालिक राजकुमार राणा पर हिमाचल पुलिस की एसआईटी ने शिकंजा कस दिया है। फर्जी डिग्री बेचने का गोरखधंधा सामने आने के बाद जांच कर रही टीम ने उसकी संपत्तियों को आगे न बेचने को लेकर कवायद शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अब तक की जांच में एसआईटी ने राणा की हिमाचल के अलावा राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, हरियाणा के पंचकूला, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में कई ऐसी संपत्तियों का पता लगाया है, जो उसने काली कमाई की बदौलत हासिल की।

इन संपत्तियों का ब्योरा ईडी के साथ साझा किया जा चुका है। संबंधित राज्यों व जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संपर्क कर उन संपत्तियों को आगे न बिकने को लेकर जरूरी कदम भी उठाए हैं।
विज्ञापन


एसआईटी के प्रभारी एवं  एडीजी सीआईडी एन वेणुगोपाल ने बताया कि जांच पूरी होने तक कोई भी संपत्ति नहीं बिकने दी जाएगी। उसके पास आए धन के सभी स्रोतों का पता लगाया जा रहा है। एजेंटों से आने वाले पैसों के अलावा ब्लैक मनी से अर्जित संपत्तियों की खरीद, बिक्री की पड़ताल की जा रही है।

देखा जा रहा है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि कोई संपत्ति खरीदी गई और फिर बेची गई हो। कई टीमों को अलग-अलग राज्यों में एजेंटों की तलाश में भेजा जा रहा है। मामले के तार कई राज्यों तक जुड़े दिख रहे हैं।

ऐसे में जांच को अंतिम रूप देने में अभी वक्त लग सकता है। बता दें, हरियाणा की एक महिला की शिकायत के बाद ही हिमाचल में संचालित इस विश्वविद्यालय के डिग्री बेचने के गोरखधंधे का पता चला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें